• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • Call to follow the ideals of Dr. Syama Prasad Mukherjee at the BJYM student conference.

भाजयुमो के छात्र सम्मेलन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से सोमवार को गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़े के तहत छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और योगदान को याद करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और अनुच्छेद 370 का हटाया जाना डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने विद्यार्थियों से डॉ. मुखर्जी के सेवा, संगठन और समर्पण के आदर्शों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में महापौर अशोक तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, टी. राम, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन रजत जायसवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन अमन सोनकर ने किया।