मुरादाबाद। मुंडापांडे आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण महाभियान की तैयारियों को लेकर ब्लॉक सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वृक्षारोपण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु रूपरेखा तैयार की गई, दो लाख 50 हजार पौधों का लक्ष्य, बैठक के दौरान विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने अभियान की तैयारियों, पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की खुदाई और रोपण स्थलों के चयन की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान क्षेत्र में 2 लाख 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं उन्होंने स्पष्ट किया कि पौधों का उठान अगले दो दिनों में शत-प्रतिशत पूर्ण हो जाना चाहिए और रोपण स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं
पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर जोर
विधायक ने इस अभियान को 'जन आंदोलन' का स्वरूप देने पर विशेष जोर दिया उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही यह अभियान सफल होगा। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर, पंचायत सचिवालय, सार्वजनिक स्थलों और विशेष रूप से नदी-तालाबों के किनारे अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य को सुरक्षित रखने का हमारा राष्ट्रीय दायित्व है ग्लोबल वार्मिंग, अतिवृष्टि, अनावृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए वृक्षारोपण ही सबसे प्रभावी माध्यम है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे इस अभियान से हर नागरिक को जुड़ना चाहिए,पौधरोपण के साथ सुरक्षा भी अनिवार्य
विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने इस बात पर बल दिया कि वृक्षारोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनकी समुचित देखरेख भी जरूरी है उन्होंने अधिकारियों को पौधों की नियमित सिंचाई, गुड़ाई और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सुरक्षित पौधा ही भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण की रक्षा करेगा। इस अवसर पर ब्लॉक के सभी सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, राशन डीलर, ग्राम प्रशासक, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी को पौधे भी वितरित किए गए।