वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मोक्ष सदन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने काशी की सनातन परंपरा को साकार करते हुए दिन की शुरुआत क्षेमेश्वर घाट पर योग साधना से और समापन दत्तपीठ आश्रम, केदार घाट में महा अन्नदान के साथ किया। कार्यक्रम में पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी (चांदू दा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रान्त कार्यवाह प्रो. डॉ. राकेश कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्था की अध्यक्षा उषा रानी ने कहा कि काशी में योग की पूर्णता सेवा और लोकमंगल में निहित है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने योग एवं अन्नदान कार्यक्रम में सहभागिता कर "योगः आत्मकल्याणाय, अन्नदानं लोककल्याणाय" का संदेश जन-जन तक दिया।