ब्रिक्स में भारत की प्राथमिकता: स्वच्छ ऊर्जा से विकासशील देशों को मिलेगी नई गति

वाराणसी/नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स की भारत की अध्यक्षता विकासशील देशों के बीच स्वच्छ ऊर्जा, तकनीक, वित्त और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला पर सहयोग बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने बताया कि भारत ने सौभाग्य, उज्ज्वला और पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों तक स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा पहुंचाई है। भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली क्षमता 288 गीगावॉट से अधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि विकासशील देशों के लिए सस्ती वित्तीय सहायता, आधुनिक ग्रिड, ऊर्जा भंडारण और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देकर ही समावेशी एवं सतत विकास का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।