• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Ambassadors of Romania, Chile, Uzbekistan, Estonia, and Ireland paying floral tributes at Gandhi's memorial, accompanied by former minister Nawab Kazim Ali Khan, alias Naved Miyan.

गांधी समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित करते रोमानिया, चिली, उजबेकिस्तान, एस्टोनिया और आयरलैंड के राजदूत। साथ में पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां।

जामा मस्जिद देखने पहुंचे रोमानिया, चिली, उजबेकिस्तान, एस्टोनिया और आयरलैंड के राजदूत। साथ में पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां।

. इमामबाड़ा देखते रोमानिया, चिली, उजबेकिस्तान, एस्टोनिया और आयरलैंड के राजदूत। साथ में पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां। रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत 

* रोमानिया, चिली, उजबेकिस्तान, एस्टोनिया और आयरलैंड के राजदूतों का नूर महल में स्वागत 

* राजनयिकों ने गांधी समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की, जामा मस्जिद देखी, इमामबाड़ा किला और खासबाग भी पहुंचे राजदूत

रामपुर। उत्तर प्रदेश/रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू होने के लिए पांच देशों रोमानिया, चिली, उजबेकिस्तान, एस्टोनिया और आयरलैंड के राजदूत रामपुर पहुंचे। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के बुलावे पर यहां आए राजनयिकों का नूर महल में फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

राजनयिकों ने ऐतिहासिक जामा मस्जिद देखी। इमामबाड़ा किला और ख़ासबाग में हाजिरी पेश कर शमा रौशन की।  राजनयिकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन समर्पित किए तथा उनके सत्य, अहिंसा और मानवता के आदर्शों को नमन किया।

रामपुर पहुंचीं रोमानिया की राजदूत सना लतीफ़ ने कहा कि भारत और रोमानिया के बीच व्यापार, संस्कृति और रक्षा के क्षेत्र में संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।

चिली गणराज्य के राजदूत जुआन रोलैंडो अंगुलो मोंसाल्वे ने कहा कि भारत के विकास में चिली माइनिंग, ऊर्जा परिवर्तन और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में स्थापित हो रहा है। भारत बहुत अच्छा देश है।


उज्बेकिस्तान के राजदूत सरदोर रुस्तम्बायेव ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध काफ़ी बेहतरीन हैं। व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिला है।

एस्टोनिया की राजदूत सुश्री मार्जे लूप ने कहा कि वो पहले भी रामपुर आ चुकी हैं। इस शहर की खूबसूरती और मेहमाननवाज़ी बेमिसाल है।

रामपुर पहुंचने वाले राजनयिकों में आयरलैंड के राजदूत केविन केली भी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में स्थित आयरिश दूतावास पूरे एशिया महाद्वीप में आयरलैंड का सबसे पहला और पुराना दूतावास है, जिसकी स्थापना वर्ष 1964 में हुई थी।  राजदूत केविन केली ने कहा कि दोनों देश विमान पट्टे, सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम, वित्तीय सेवाओं और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग को लगातार मजबूत कर रहे हैं।

वर्तमान राजनयिकों के अलावा स्विट्ज़रलैंड में भारत की पूर्व राजदूत मोनिका मोहता और पूर्व राजनयिक मधुप भी साथ रहे।

इस मौके पर पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के अलावा पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, शहर इमाम मौलवी नासिर खां, बेगम यासीन अली खां उर्फ शाहबानो, नवाबज़ादा हैदर अली खां उर्फ हमज़ा मियां, पूर्व मंत्री के पीआरओ