• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • Eid al-Adha prayers were offered peacefully in Sihali Mala, spreading the message of harmony and brotherhood.

सिहाली माला में ईदुल अज़हा की नमाज शांतिपूर्वक अदा, सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश /जनपद के ब्लॉक बिलारी की ग्राम पंचायत सिहाली माला में बृहस्पतिवार दिनांक 28 मई 2026 को ईदुल अज़हा का पर्व पूरे धार्मिक उल्लास, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा की तथा एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।

सिहाली माला स्थित रज़ा जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद इलियास नूरी साहब ने अपने संबोधन में सभी क्षेत्रवासियों से ईद का त्योहार प्रेम, मोहब्बत और आपसी सम्मान के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों को शासन-प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा खुले स्थानों पर कुर्बानी करने से परहेज करने की हिदायत दी।

इमाम साहब ने कुर्बानी के बाद बचे अवशेषों को सुरक्षित तरीके से निस्तारित करने पर भी विशेष जोर दिया। ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए लगभग 20 फीट गहरे गड्ढों में ही अवशेष डालने के निर्देश दिए गए, ताकि स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे।

त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली बिलारी से सब इंस्पेक्टर श्री विजेंद्र सिंह एवं हेड कांस्टेबल श्री गिरिराज किशोर के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराया।

इस अवसर पर कादरी मस्जिद के इमाम हाफिज आलमगीर साहब, प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद जहांगीर बंजारा, इकरार हुसैन सैफी (BLO), अतहर शेख, एहसानुल हक, शफीक अहमद, मोहम्मद सलीम राशन डीलर, पूर्व प्रधान शाहे आलम, आफताब आलम बंजारा, हाजी मुहम्मद तस्लीम सलमानी, दानिश बंजारा, ताजुद्दीन बंजारा सहित आसपास के गांवों से पहुंचे अनेक लोगों ने नमाज अदा कर देश की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।