वाराणसी। बॉडी शेप जिम की चौथी शाखा का शुभारंभ एस.एन. सिंह कॉम्प्लेक्स, बाईपास शिवपुर रोड, नवलपुर में विधिवत पूजन-अर्चन के साथ संपन्न हुआ। अतिथियों ने आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित जिम का अवलोकन कर इसे क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य और फिटनेस की दिशा में सराहनीय पहल बताया।
जिम संचालकों ने बताया कि संस्था की शाखाएं मीरापुर बसही, शरद कटरा (महिलाओं के लिए), चांदमारी (यूपी बड़ौदा) एवं नवलपुर में संचालित हैं। उद्घाटन समारोह में सीजेएम मनीष सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुकर मौर्य, पूर्व बनारस बार उपाध्यक्ष विनीत सिंह, वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह 'बिल्लू', राजेश त्रिवेदी, शरद वर्मा, चांदमारी चौकी इंचार्ज संजय सिंह व उनकी टीम, काशी नटीनियादायी व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह, एस.एन. सिंह, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कमलेश यादव, योगेश वर्मा, विष्णु वर्मा, अजय सिंह, सृजन वर्मा, एडवोकेट सिद्धार्थ श्रीवास्तव, एडवोकेट धीरज सिंह, सौरभ पाठक, मनोज यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जिम ट्रेनर अजीत पाल, आदित्य श्रीवास्तव, अनुराग पाठक, राहुल यादव, प्रवीण त्रिपाठी एवं रुद्र प्रताप सिंह की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में शरद मेडिकल, मीरापुर बसही का विशेष सहयोग रहा तथा अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।