• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • She will attend the closing ceremony of the 16th Foundation Day and will also be a special attraction at the musical evening on July 5.

16वें स्थापना दिवस के समापन समारोह में होंगी शामिल, 5 जुलाई को संगीतमय शाम में भी रहेंगी विशेष आकर्षण

वाराणसी, 4 जुलाई। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (JSK) के 16वें स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय 'पंचामृत उत्सव-2026' के समापन समारोह में शामिल होने बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री शनिवार को काशी पहुंचीं। उनके आगमन पर JSK परिवार ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया।

संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने माला, बुके, शॉल, पुष्पवर्षा और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच भाग्यश्री का अभिनंदन किया। JSK की महिला सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न तथा काशी की प्रसिद्ध बनारसी साड़ी भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके पति हिमालय दासानी का भी आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाग्यश्री ने कहा कि काशी की पावन धरती पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि JSK परिवार पिछले 16 वर्षों से सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ समाजहित में कार्य कर रहा है, जो अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ एवं मां गंगा से संस्था की निरंतर उन्नति और सेवा कार्यों के लिए आशीर्वाद की कामना की।

संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने कहा कि भाग्यश्री भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों की सशक्त प्रतीक हैं। पंचामृत उत्सव के पांच प्रमुख तत्वों में 'व्यक्तित्व' का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनसे बेहतर व्यक्तित्व कोई नहीं हो सकता। उनका आगमन JSK परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर अरविंद जैन, राजीव गुप्ता (AGR), प्रेमचंद केसरी, चंद्र प्रकाश सिंह, रितेश अग्रवाल (शिवपुर), राकेश अग्रवाल, शरद केसरी, रमेश सेठ, डॉ. वीरेंद्र केसरी, मुन्ना चौरसिया, राघवेंद्र रस्तोगी, नितेश सिंह, प्रदीप मल्होत्रा, विनय गिरी, शुभो घोष, दिव्या अग्रवाल, मोनिषा केसरी, आकांक्षा मिश्रा, सीमा श्रीवास्तव, अभिलाषा अग्रवाल, उषा जैन, रश्मि केसरी, अर्चना केसरी, दीप्ति सिंह सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

संस्था की ओर से सभी शहरवासियों को 5 जुलाई की शाम आयोजित होने वाली विशेष संगीतमय संध्या में शामिल होकर इस यादगार आयोजन का हिस्सा बनने का आमंत्रण भी दिया गया।