रामपुर/कानपुर। रोशनी शुक्ला द्वारा सोनम द्विवेदी को कानपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनी शुक्ला ने कहा कि सोनम द्विवेदी संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ महिलाओं को जागरूक करने एवं समाज सेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में कानपुर जिले में संगठन और अधिक सक्रिय होकर कार्य करेगा।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सोनम द्विवेदी ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
संगठन के पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने सोनम द्विवेदी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।