मंडल मुरादाबाद/जनपद मुरादाबाद के थाना कुंदरकी में तैनात उप निरीक्षक लाल बहादुर सिंह का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उपचार के दौरान बुधवार प्रातः निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे और चिकित्सकीय अवकाश पर चल रहे थे। उनका उपचार अलीगढ़ स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा था।
बुधवार प्रातः उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, सरल, सौम्य एवं ईमानदार पुलिस अधिकारी बताते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया।
थाना प्रभारी हमवीर सिंह जादौन ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उप निरीक्षक लाल बहादुर सिंह अपने उत्कृष्ट कार्य व्यवहार और समर्पित सेवा के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद समाचार, अटल भारत समाचार, अखंड भारत समाचार, लोकतंत्र की शान समाचार, सच्चाई की खोज समाचार,गुड मॉर्निंग भारत समाचार , इंडिया हैंडेड न्यूज़ की ओर से भी दिवंगत उप निरीक्षक लाल बहादुर सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ।