मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की पहल पर वित्तीय वर्ष 2025–26 में 128 मरीजों के उपचार हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹1,59,74,220 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। बताया गया कि यह सहायता गंभीर रोगों से पीड़ित परिवारों के लिए संबल बनेगी और उन्हें बेहतर इलाज के साथ नई उम्मीद प्रदान करेगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को इलाज में आ रही कठिनाइयों से राहत मिलेगी। इस पहल के तहत जनप्रतिनिधि ने कहा कि क्षेत्र के हर जरूरतमंद परिवार तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में प्रदेश के जरूरतमंदों तक लगातार सहायता पहुंच रही है।