• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • Campaign against single-use polythene launched around Kaal Bhairav ??Temple; Namami Gange distributed cloth bags.

काल भैरव मंदिर के आसपास चली सिंगल यूज़ पॉलिथीन के खिलाफ मुहिम, नमामि गंगे ने बांटे कपड़े के झोले"

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए नमामि गंगे के सदस्यों ने मंगलवार को भारी भीड़ के बीच काल भैरव मंदिर के आसपास सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया है। इस मुहिम के तहत दुकानदारों और श्रद्धालुओं को कपड़े के झोले बांटे गए तथा पॉलिथीन का उपयोग न करने की अपील की गई ।

काल भैरव मंदिर परिसर के आसपास 'पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में आवश्यक कदम के तहत पॉलिथीन को कहें ना, कपड़े के थैले को कहें हाँ " का नारा गूंजता रहा ।  दुकानदारों और दर्शनार्थियों को पॉलीथिन के दुष्प्रभावों के बारे बताकर लोगों को प्लास्टिक की थैलियों के विकल्प के रूप में कपड़े के झोले सौंपे गए, ताकि वे पूजा सामग्री और अन्य सामान इनमें ला सकें। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण के लिए बहुत बड़ा खतरा है क्योंकि यह सैकड़ों वर्षों तक नष्ट नहीं होती और इसके छोटे कण भूमि व जल को प्रदूषित करते हैं।  जब भी आप बाज़ार, सब्जी मंडी या किराने की दुकान पर जाएं, तो अपने साथ हमेशा फोल्डेबल और मजबूत कपड़े का झोला लेकर निकलें।कपड़े के अलावा आप जूट या रीसाइकिल किए गए कागज के थैलों का भी उपयोग कर सकते हैं।आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, संतोष मिश्रा, श्वेता तिवारी, रामजनम सिंह, भैरव सेठ सम्मिलित रहे ।