लखनऊ स्थित SR Group of Institutions में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि हर पात्र छात्र को छात्रवृत्ति की गारंटी दी जाए। विवेकानंद सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री ने बताया कि इस वर्ष सरकार ने 67 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित कर नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने नई व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि अब पोर्टल समय से पहले खुलेगा, डेटा वेरिफिकेशन बेहतर होगा और किसी भी पात्र छात्र को वंचित नहीं रखा जाएगा। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अब छात्रों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि पूरे साल नियमित रूप से छात्रवृत्ति सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी। अपने अनुभव साझा करते हुए असीम अरुण ने बताया कि वे पहले एक पुलिस अधिकारी थे, लेकिन समाज सेवा के व्यापक उद्देश्य से राजनीति में आए।
👉 67 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति, नया रिकॉर्ड
👉 नई व्यवस्था से पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित
👉 छात्रों से संवाद, मेधावियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन पियूष सिंह चौहान और डिप्टी डायरेक्टर आनंद कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
📢 छात्रों के साथ संवाद रहा बेहद इंटरैक्टिव, अंत में ली गई ग्रुप सेल्फी
📰 राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंख नाद हिंदी दैनिक | हिंदी साप्ताहिक | हिंदी मासिक पत्रिका एवं न्यूज लाइव टीवी चैनल