वाराणसी। विश्व नारी अभ्युदय संगठन, वाराणसी चैप्टर द्वारा पाणिनि कन्या महाविद्यालय परिसर में महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर "सामाजिक संगठनों की भूमिका : इतिहास के आईने में" विषयक वैचारिक संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. मंजरी पांडेय, विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर मलिक तथा अध्यक्षता आचार्या नंदिता शास्त्री ने की।
दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक संगठनों की भूमिका पर अपने विचार रखे। लोक गायिका सरोज वर्मा के लोकगीतों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन चैप्टर अध्यक्ष डॉ. रजनी अग्रवाल ने किया, जबकि सचिव राधा राव ने आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।