• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Ramnagar police nabbed two cunning thieves; a stolen bike and five mobile phones were recovered.

रामनगर पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, चोरी की बाइक व पांच मोबाइल बरामद

वाराणसी। रामनगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और पांच चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनभद्र निवासी सत्यनारायण (20) और गोल्डी (22) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ढुंढिराज पुलिया, भीटी के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने शहर में घूम-घूमकर मोबाइल चोरी करने तथा चोरी का सामान सस्ते दामों में बेचने की बात स्वीकार की। बरामद मोटरसाइकिल भी पूर्व में रामनगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। इस संबंध में रामनगर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।