मंडल मुरादाबाद उत्तर प्रदेश। मुरादाबाद दिल्ली में एक सम्मान समारोह में लोकतंत्र समाचार के संपादक सैयद जकी हैदर को उनके पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं निष्पक्ष समाचार लेखन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सैयद जकी हैदर की पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्ष और जनहित से जुड़े समाचार समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी जिम्मेदारी समाज के प्रति अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सैयद जकी हैदर ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी निष्पक्ष, सत्य एवं जनहित की पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।