• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • *Deliberations on Organizational Expansion and Political Participation at Vishwakarma Mahasabha Meeting

विश्वकर्मा महासभा की बैठक में संगठन विस्तार और राजनीतिक भागीदारी पर मंथन

वाराणसी/नई दिल्ली, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा का यमुना विहार में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दीपेश विश्वकर्मा (दीपेश शर्मा) के आवास पर पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर, अंगवस्त्रम व फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद कोर कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार और राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा हुई बैठक में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों सहित दिल्ली, बिहार व मध्य प्रदेश में जिला इकाइयों के पुनर्गठन तथा युवा, महिला और कारीगर प्रकोष्ठ गठित करने का निर्णय लिया गया। अशोक कुमार विश्वकर्मा ने 2027 के विधानसभा चुनाव के संदर्भ में विश्वकर्मा समाज की राजनीतिक भागीदारी और आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व की मांग की बैठक में श्रीमती अर्चना विश्वकर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला महासभा, दीपेश विश्वकर्मा (दीपेश शर्मा), दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, इंजीनियर रविंद्र कुमार शर्मा, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष, अरुण कुमार शर्मा एडवोकेट, विधि प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष तथा कैलाश नाथ विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।