मुरादाबाद /उत्तर प्रदेश /मुरादाबाद के कपूर कंपनी स्थित लोहार बस्ती एवं झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब मजदूरों के बीच स्थित लगभग 100 वर्ष पुराने ऐतिहासिक कुएं को कथित रूप से पाट दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है क्षेत्रवासियों ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल जांच कराने की मांग की है स्थानीय लोगों के अनुसार यह कुआं क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर था और वर्षों पूर्व यहां मेले एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होता था बुजुर्गों का कहना है कि यह कुआं क्षेत्र की पहचान और इतिहास से जुड़ा हुआ था लेकिन कुछ लोगों द्वारा इसे मिट्टी और मलबा डालकर बंद कर दिया गया क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सार्वजनिक महत्व की इस धरोहर को समाप्त किए जाने के बावजूद अभी तक किसी संबंधित विभाग या प्रशासनिक अधिकारी ने मामले का संज्ञान नहीं लिया है लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो क्षेत्र की अन्य ऐतिहासिक धरोहरें भी खतरे में पड़ सकती हैं। स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी, नगर निगम एवं संबंधित विभागों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ऐतिहासिक महत्व वाले इस कुएं का संरक्षण और पुनर्स्थापन किया जा सके क्षेत्रवासियों ने कहा कि यह केवल एक कुएं का मामला नहीं बल्कि क्षेत्र के इतिहास संस्कृति और विरासत को बचाने का प्रश्न है प्रशासन को इस विषय में गंभीरता दिखाते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाने चाहिए जारीकर्ता क्षेत्रवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कपूर कंपनी क्षेत्र मुरादाबाद।