• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Subject: Historic sonar gathering of Swarnakar Samaj in Lucknow. In which a flood of goldsmiths gathered in numbers of more than 10000 from all over Uttar Pradesh and the country.

विषय- लखनऊ में स्वर्णकार समाज का ऐतिहासिक सोनार- समागम. जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश और देश से 10000 से ज्यादा की संख्या में उमड़ा सुनारों का जन सैलाब.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रविंद्रालय सभागार चारबाग में कल स्वर्णकार समाज की एकजुटता का एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला. समाज को संगठित करने और आजादी के 78 वर्षों बाद भी राजनीति के क्षेत्र में स्वर्णकार समाज को उसकी जनसख्या के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व ना मिलने की पीड़ा लेकर,स्वर्णकार समाज की सुरक्षा,स्वर्णकार समाज को हर दल में राजनीतिक भागीदारी की मांग को लेकर ऐतिहासिक महाकुंभ का सैलाब दिखाई दिया. इस विशाल सोनार- समागम का सफल आयोजन मुख्य आयोजक श्री मनीष कुमार वर्मा जी तथा श्री राजेश सोनी जी कमलेश सोनी जी, बन्नू भैया, आकाश वर्मा, पंकज वर्मा आदि के नेतृत्व में संपन्न हुआ.


 कार्यक्रम की शुरुआत बिहार से आए अशोक वर्मा जी के हाथों दीप जलाकर तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पी. एल. सोनी जी के द्वारा की गई.कार्यक्रम का संचालन श्री अनुराग वर्मा जी तथा सुषमा सोनी जी के द्वारा किया गया. कार्यक्रम के आयोजक श्री मनीष कुमार वर्मा जी तथा राजेश सोनी जी ने अपने उद्बोधन मे सभी दलों से स्वर्णकार समाज को उचित प्रतिनिधित्व की मांग की. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अगर सरकार समाज को उचित प्रतिनिधि नहीं मिला तो सरकार समाज भी अपने दल की स्थापना करने को मजबूर हो जाएगा. 


उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव से पहले स्वर्णकार समाज की अपनी मांगो को लेकर देश व प्रदेश के सभी स्वर्णकार समाज की 1 लाख से ज्यादा की रैली की जाएगी.

अंत में कार्यक्रम के आयोजक श्री मनीष कुमार वर्मा जी राजेश सोनी जी कमलेश रस्तोगी जी तथा कार्यक्रम संचालक श्री अनुराग वर्मा जी सुषमा सोनी जी ने दूर-दूर से आए सभी सरकार बांधों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विशाल बनाने के लिए उनका धन्यवाद किया