• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • An important meeting was held with the eminent businessmen of Rudrapur under the able leadership of Mr. Rajat Dixit of United Industry Trade Board.

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के श्रीमान रजत दीक्षित जी के कुशल नेतृत्व में रुद्रपुर के प्रतिष्ठित व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में क्षेत्र के विकास, बढ़ते उद्योग-व्यापार तथा भविष्य की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान व्यापारियों ने रुद्रपुर के तेजी से विकसित हो रहे इंडस्ट्रियल क्षेत्र को लेकर सकारात्मक विचार व्यक्त किए। व्यापारियों का कहना था कि क्षेत्र में उद्योग एवं व्यापार के विस्तार से नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं, जिससे व्यापार जगत में उत्साह एवं उम्मीद का वातावरण बना हुआ है।

इस अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता जी ने रुद्रपुर, किच्छा एवं काशीपुर के सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, बढ़ते व्यापार एवं संगठन को मजबूत बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू सिंह जी ने भी सभी व्यापारियों से सौहार्दपूर्ण भेंट की। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर व्यापार को और अधिक बढ़ाने, व्यापारिक समस्याओं के समाधान तथा संगठन को मजबूत करने को लेकर व्यापारियों के साथ सकारात्मक चर्चा की। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने संगठन को और अधिक व्यापक एवं सशक्त बनाने तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।