वाराणसी। सनबीम सनसिटी स्कूल एवं छात्रावास में 8 से 10 मई 2026 तक आयोजित “छठे क्रिटिकल आइडिएशन कॉन्क्लेव” का भव्य समापन हुआ। “समानता, स्वतंत्रता, न्यायसंगतता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक न्याय” विषय पर आधारित इस आयोजन में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में सनबीम सनसिटी, मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर, सनबीम वरुणा, सनबीम सारनाथ एवं द इंडियन स्कूल की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार हासिल किए। “लोन वुल्फ” प्रश्नोत्तरी में सनबीम सनसिटी के आयुष्मान विजेता रहे।
समापन अवसर पर सनबीम समूह के मानद निदेशक हर्ष मधोक ने विद्यार्थियों को रचनात्मकता और नाट्य कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया