• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Grand celebration of BJP's victory in the office, Director Rakesh's birthday was celebrated with great pomp.

कार्यालय में भाजपा की जीत पर भव्य जश्न, डायरेक्टर राकेश का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के लखनऊ कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न राज्यों में ऐतिहासिक जीत की खुशी में भव्य जश्न मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के डायरेक्टर राकेश जी का जन्मदिवस भी बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने किया। उनके साथ राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल कुमार, एडिटर डायरेक्ट राजेश कुमार जी, एडिटर आराधना गुप्ता जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष (अनुशासन समिति) स्वामी नित्यानंद पुरी जी महाराज, डायरेक्टर सस्मिता पांडा जी, कृष्णा जी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान भाजपा की जिन-जिन राज्यों में जीत हुई—उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, गोवा, मणिपुर, त्रिपुरा, नगालैंड सहित अन्य प्रदेशों की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को बधाइयां दीं। पूरे कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

इसी क्रम में डायरेक्टर राकेश जी का जन्मदिवस केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से आनंद शर्मा, पवन शर्मा, गौरव शर्मा, नितिन शर्मा, अयांश उपाध्याय, प्रदेश गुप्ता, विवेक शर्मा, पप्पू, मनीष शर्मा, राहुल शर्मा आदि शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि भाजपा की यह जीत जनता के विश्वास, विकास और राष्ट्रहित की नीतियों की जीत है तथा संगठन आगे भी जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।