लखनऊ के अशिष शुक्ला ने ब्रिटेन के स्थानीय चुनाव में दर्ज की जीत

हासिल कर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारतीय समुदाय के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है। आधिकारिक चुनाव घोषणा में कहा गया:

“हमें यह घोषणा करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि ऐश शुक्ला (लिबरल डेमोक्रेट्स) 2026 यूके स्थानीय चुनावों में साउथबरो एवं बिडबरो का प्रतिनिधित्व करने के लिए निर्वाचित हुए हैं। ऐश स्थानीय निवासियों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने और उनकी आवाज़ को टाउन हॉल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

अशिष शुक्ला पिछले दो दशकों से ब्रिटेन में टेक्नोलॉजी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और यूटिलिटी सेक्टर में वरिष्ठ नेतृत्वकारी भूमिकाओं में कार्यरत हैं। वर्तमान में वे ब्रिटेन के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में एक वरिष्ठ यूटिलिटी एवं टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल के रूप में कार्य कर रहे हैं।

विदेश में व्यस्त पेशेवर जीवन के बावजूद अशिष शुक्ला अपने उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से लखनऊ एवं अयोध्या से गहरे जुड़े हुए हैं। वे हर वर्ष लगभग 4-5 बार भारत आते हैं ताकि अयोध्या में चल रहे अपने सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक प्रोजेक्ट्स की प्रगति का स्वयं निरीक्षण और मार्गदर्शन कर सकें।

अशिष शुक्ला अपनी पत्नी सलोनी शुक्ला के साथ मिलकर ब्रिटेन में टेक्नोलॉजी और AI आधारित कंपनियाँ संचालित कर रहे हैं। साथ ही वे उत्तर प्रदेश, विशेषकर अयोध्या क्षेत्र में निवेश और विकास कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

उनकी प्रमुख पहलों में “EKAM” परियोजना के अंतर्गत अयोध्या में विकसित किया जा रहा 35 एकड़ का सांस्कृतिक, नवाचार एवं शिक्षा संस्थान शामिल है। इस परियोजना का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, शिक्षा, नवाचार, तकनीक और सतत विकास को एक साथ जोड़ते हुए युवाओं एवं समाज के लिए दीर्घकालिक अवसर तैयार करना है।

अशिष शुक्ला Invest UP और क्षेत्रीय हितधारकों के साथ मिलकर अयोध्या क्षेत्र में रोजगार सृजन, निवेश, नवाचार आधारित परियोजनाओं और सामाजिक विकास के अवसरों पर भी कार्य कर रहे हैं। उनका उद्देश्य अयोध्या को सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान के साथ-साथ नवाचार और भविष्य उन्मुख विकास के केंद्र के रूप में स्थापित करना है। अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए अशिष शुक्ला ने कहा:

“यह जीत केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह दुनिया भर में भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों के बढ़ते योगदान का प्रतीक है। मैं यूके में स्थानीय समुदाय की सेवा करने के साथ-साथ लखनऊ, अयोध्या और उत्तर प्रदेश से अपनी भावनात्मक और सामाजिक जुड़ाव को हमेशा बनाए रखना चाहता हूँ। मेरा विश्वास है कि भविष्य वैश्विक नवाचार और हमारी सांस्कृतिक जड़ों को जोड़ने में है।”

भारत और ब्रिटेन दोनों स्थानों से लोगों ने अशिष शुक्ला को इस जीत पर बधाई दी है और उनके सफल जनसेवा कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं। अधिक जानकारी या साक्षात्कार के लिए मैं आपके लिए उपलब्ध हूँ।