• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • National President of Rashtriya Yuva Vahini, Roshni Shukla, received special wishes on her birthday, workers showed enthusiasm.

राष्ट्रीय युवा वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनी शुक्ला को जन्मदिन पर मिलीं विशेष शुभकामनाएं,कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

लखनऊ /राजधानी। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय रोशनी शुक्ला जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा भाव के साथ उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर संगठन से जुड़े लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली और सभी ने उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।


कार्यकर्ताओं ने कहा कि रोशनी शुक्ला जी संगठन की वह मजबूत स्तंभ हैं, जो निरंतर कर्तव्य पथ पर चलते हुए महिलाओं को संगठित करने, समाज को जागरूक करने और राष्ट्र सेवा की भावना को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उनका नेतृत्व संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा ने भी रोशनी शुक्ला जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह सनातन धर्म की मशाल बनकर समाज में सकारात्मक संदेश दे रही हैं। उनका सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि रोशनी शुक्ला जी के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ लगातार संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि “ऐसे व्यक्तित्व जिनका जीवन राष्ट्र सेवा, संगठन और धर्म के प्रति समर्पित हो, उनका जन्मदिन केवल एक दिन नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का पर्व होता है।”

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कामतानाथ महाराज से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान रोशनी शुक्ला जी को दीर्घायु प्रदान करें, परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे, संगठन दिन-प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को छुए और राष्ट्र सेवा का यह संकल्प और अधिक मजबूत हो।

संगठन के लोगों ने कहा कि रोशनी शुक्ला जी नारी शक्ति की प्रेरणा हैं तथा उनका मार्गदर्शन महिला कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ संगठन के उद्देश्यों को मजबूती के साथ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में रोशनी शुक्ला जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।