• Home
  • Uttar Pradesh
  • Gonda
  • Party review meeting organized under the coordination of National Secretary Dr. Kalp Ram Tripathi

राष्ट्रीय सचिव डॉ0 कल्प राम त्रिपाठी के संयोजन में आयोजित हुई पार्टी की समीक्षा बैठक

गोण्डा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की रविवार को सर्कुलर रोड स्थित एक मैरिज हाल में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक राष्ट्रीय सचिव डॉ0कल्प राम त्रिपाठी के संयोजन में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए लोजपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि लोजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के चुनाव में प्रमुख भूमिका निभाई है। 


उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 के विधानसभा निर्वाचन में भी  एनडीए घटक रूप में लोजपा प्रत्याशी उतारेगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव खेल एवम संस्कृति प्रकोष्ठ क़े डॉ0कल्प राम त्रिपाठी ने कहा कि लोजपा देवी पाटन मण्डल में बूथ स्तर तक संगठन खड़ा कर चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी। पार्टी के जिला अध्यक्ष भगवान दीन पासवान की अध्यक्षता  एवं रवीन्द्र कुमार पाण्डेय के संचालन में आयोजित बैठक में बिहार से  विशिष्ट अतिथि रूप में मा0 कुंदन शर्मा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में गोण्डा के कार्यकर्ताओं ने आधा दर्जन सीटो पर पार्टी प्रत्याशी को जिताने में कठोर परिश्रम किया। इस मौके पर रोहित जायसवाल जिला अध्यक्ष खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ  जानकी प्रशाद वर्मा मण्डल उपाध्यक्ष

डी एन शुक्ला लल्ला भइया सुधीर तिवारी,  दीपक गुप्ता, विवेक कुमार जायसवाल, विनोद शुक्ल, शफीक राइनी, शशांक शुक्ल   शोभित, अंकुर पुरवार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।