आई आई टी कानपुर से कोडिंग व प्रयोगात्मक कौशल के हुनर सीखेंगे राजधानी के छात्र

आई आई टी कानपुर के रंजीत सिंह रोजी शिक्षा केन्द्र में आयोजित होगा विज्ञान समर कैम्प-डॉ दिनेश कुमार राजधानी के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विज्ञान वर्ग के कक्षा 9 व 11 के विद्यार्थी होंगे लाभान्वित-डॉ दिनेश कुमार

लखनऊ राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तर प्रदेश से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में इस वर्ष लखनऊ जनपद से विद्यार्थियों को कोडिंग व प्रयोगात्मक कौशल के गुर सीखने के लिए आई आई टी कानपुर में अवसर प्राप्त होगा

संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि आई आई टी कानपुर के ऑनलाइन रूरल एजुकेशन इनिशिएटिव (ओ आर ई आई) (O.R. E. I.)के अन्तर्गत राजधानी के 6 विद्यार्थियों में कोडिंग ,प्रयोगात्मक कौशल आदि विकसित करने के उद्देश्य से मई जून माह में साइन्स समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है

आयोजन अवधि - 25 मई  से 24 जून 2026

समय-प्रातः 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक पात्रता- प्रोजेक्ट के अन्तर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत  कक्षा 9 व 11 विज्ञान वर्ग के 6 विद्यार्थी

शिविर शुल्क- निशुल्क आयोजन स्थल- रंजीत सिंह रोजी शिक्षा केन्द्र,आई आई टी कानपुर आवासएवं भोजन व्यवस्था -आई आई टी कानपुर के हॉस्टल द्वारा निःशुल्क

डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि जल्द ही राजधानी से 6 विद्यार्थियों को चिन्हित कर अनुभवी मार्गदर्शक शिक्षक शिक्षिका के साथ उक्त वर्णित विज्ञान समर कैम्प के लिए भेजा जाएगा जे डी लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ कार्यालय को उक्त विज्ञान  समर कैम्प के लिए चिन्हित विद्यार्थियों की सूची राज्य परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं