बिना मानक व बिना रजिस्ट्रेशन के धड़ल्ले से चल रहा है झाड़ फूस का कारोबार

मंडल मुरादाबाद /जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश तहसील हसनपुर क्षेत्र के ग्राम सकरगड़ी  में वर्षों से झाड़ फूस जंतर मंतर का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है सूत्रों से जानकारी मिली है कि तहसील हसनपुर के ग्राम सकरगडी गांव में वर्षों से झाड़ फूस जंतर मंतर व जादू टोने का कारोबार धड़लले से  चल रहा है ग्राम सकरगड़ी के क्षेत्र में जाने पहचाने उम्र भट्टे वाले के बराबर में गली के अंदर मदरसे की आड़ में बड़ी लेवल पर काफी वर्षों से झाड़ फूस उतारा जादू टोना मनचाहा प्यार पैसे का सपना दिखाकर जनता को लूटने का कारोबार चल रहा है संचालक घमंड और दबंग किस्म का है इस धंधे को वर्षों से किसी की नजर नहीं पड़ी और खुलेआम मदरसे की आड़ में झाड़ फूस जादू टोना मनचाहा प्यार जैसा कारोबार खुलेआम क्षेत्र में हो रहा है जबकि शासन लगातार झाड़ फूस  व बिना डिग्री डॉक्टर पर बिना रजिस्ट्रेशन के CMO के आदेश के अनुसार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं तो इसके बावजूद हसनपुर क्षेत्र के ग्राम सकरगड़ी में यह संचालक किसके बल पर इतना बड़ा कारोबार कर रहा है सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस संचालक ने इसी कारोबार से करोड़ों रुपए का कारोबार कर रखा है अब देखना यह है कि क्या अधिकारी इस  झाड़ फूस करने वाले संचालक पर क्या कार्रवाई करेंगे या इसी तरह क्षेत्र की जनता इस संचालक के चक्कर में आकर लुटती रहेगी