• Home
  • Andaman and Nicobar
  • Avoid party politics on social platforms; prioritize education, security, and organization: Ashok Vishwakarma

सामाजिक मंच पर दलगत राजनीति से बचें, शिक्षा-सुरक्षा-संगठन को दें प्राथमिकता : अशोक विश्वकर्मा

संतकबीरनगर। भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव के अवसर पर संतकबीरनगर में अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की ओर से आयोजित सम्मेलन में मंच पर समाज के दो सम्मानित नेताओं के बीच हुए घटनाक्रम को लेकर ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने इसे समाज के लिए सबक बताया अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि सम्मेलन के मंच पर पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा जैसे समाज के सम्मानित नेता मौजूद थे। दोनों समाज के प्रति समर्पित हैं, हालांकि उनके दृष्टिकोण अलग हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक मंच पर दलगत राजनीति के बजाय रोजगार, आरक्षण और शिक्षा जैसे समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए उन्होंने कहा कि सामाजिक मंच पर सपा, भाजपा या कांग्रेस की राजनीति करने से समाज में विभाजन की स्थिति बनती है और इसका लाभ दूसरे लोग उठा सकते हैं। सामाजिक मंच की प्राथमिकता शिक्षा, सुरक्षा और संगठन होनी चाहिए। राजनीतिक विचार और दलगत चर्चा संबंधित राजनीतिक मंच तक सीमित रहनी चाहिए अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि असहमति की स्थिति में भी समाज के नेताओं को आपसी संवाद से समाधान निकालना चाहिए और सार्वजनिक मंच पर एकता का संदेश देना चाहिए। समाज पहले और पार्टी बाद में की भावना के साथ सामाजिक प्रतिबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए उन्होंने सम्मेलन में हुए घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे सभी को सीख लेने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में सामाजिक मंचों पर समाज की एकता और सम्मान कायम रहे।