वाराणसी=राजा तालाब मंडल के हर्षोस, बेनी पुर, चौखंडी में कुसुम मिश्रा के नेतृत्व में नमो गाथा नुक्कड़ नाटक से जन जन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास गाथा को दर्शाया कलाकारों में प्रधानमंत्री मोदी के रूप में रंगकर्मी डाक्टर लियाकत अली जलज, असलम शेख, सुमन मिश्रा, राज लक्ष्मी मिश्रा, बाल कलाकार में चैतन्या मिश्रा, रवि विश्वकर्मा, संजय श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजेश कुमार संस्कृति विभाग के आनन्द कुमार पटेल, रविकांत सिंह शामिल रहे। दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करतल ध्वनि से किया। कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त भाजपा के सुरेश वर्मा ने किया।