वाराणसी। गुलाब बाग में 15.66 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 97 मीटर लंबी सड़क का सोमवार को शिलान्यास हुआ। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन व नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। सड़क का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड-वाराणसी द्वारा कराया जाएगा।
प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, जल निकासी सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर चंद्रशेखर उपाध्याय, रजत जायसवाल, आत्मा विश्वेश्वर, अजय गुप्ता, नवीन कपूर, मीडिया प्रभारी प्रमील पाण्डेय, सह मीडिया प्रभारी अशोक कुमार पाण्डेय, अखिलेंद्र सिंह ‘सनी’, अवधेश राय, विभव सिंह, कुसुम सिंह पटेल, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय, प्रमोद यादव ‘मुन्ना’, हीरा यादव, अनिल तिवारी, विनय सिंह, पिंटू जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।