नमो गाथा नुक्कड़ नाटक के तहत मोदी के कार्यों का किया वर्णन

वाराणसी =नमो गाथा नुक्कड़ नाटक के तहत मोदी के विकास कार्यों का किया गया वर्णन। वरिष्ठ रंगकर्मी कुसुम मिश्रा के नेतृत्व में राजा तालाब के रानी पोखरा, राजा मुराद, और जक्खिनी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दर्शाया गया। कलाकारों में मोदी के रूप डाक्टर लियाकत अली जलज, कुसुम मिश्रा, राज लक्ष्मी, सुमन मिश्रा,चाइल्ड आर्टिस्ट चैतन्या मिश्रा जेपी सिंह, संजय सत्यार्थी, रवि विश्वकर्मा दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने करतल ध्वनि से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। तीनों नाटक सेवापुरी विधान सभा राजातालाब मंडल में संस्कृति विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक सकुशल संपन्न कराया गया। जिसमें भाजपा के जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, वाराणसी के संस्कृति विभाग के राम नरेश पाल, नोडल अधिकारी राजीव रंजन, रूपेश झा,, आनंद पटेल उपस्थित रहे।