जनपद कानपुर देहात के माती डिपो के संचालन में अपने पद के दायित्वों का पूरी

ईमानदारी के साथ और लगन के साथ निर्वाहन करके माती डिपो की परिवहन सेवाओं को आम जनमानस की नजरों में सराहनीय सिद्ध करने एवं डिपो की मासिक आय में वृद्धि, तथा कर्मचारियों के प्रति भ्रातत्व का भाव रखने वाले माती डिपो के ए,आर,एम मोहम्मद अशफाक को बुधवार को स्मृतिशेष कवि रमेशचंद्र पाठक एवं स्मृति शेष डॉक्टर सुरेश चंद्र पाठक जनकल्याण समिति फतेहपुर रोशनाई कानपुर देहात के संस्थापक सदस्य/जनपद कानपुर देहात के स्वतंत्र पत्रकार/क्षेत्रीय इंटर कॉलेज फतेहपुर रोशनाई कानपुर देहात के संस्थापक सदस्य ओउम जी पाठक "अकिंचन" ने माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके उनकी बेहतरीन सेवाओं की प्रशंसा करते हुए जहां सम्मानित किया वहीं माती डिपो की परिवहन सेवाओं को बेहतरीन बनाने में, एवं आम नागरिक को अधिक से अधिक परिवहन की सुविधा मिल सकें इसके लिए भी माती डिपो के ए,आर,एम मोहम्मद अशफाक के प्रयासों की जमकर प्रशंसा करते हुए उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया, ए,आर,एम माती डिपो ने जनपद कानपुर देहात के निवासियों को बेहतरीन परिवहन सेवाएं देने का आश्वासन दिया प्रत्येक महीने अमावस्या के 1 दिन पहले अकबरपुर कानपुर देहात से एक रोडवेज की बस का श्रीधाम चित्रकूट के लिए संचालन कराए जाने का ओउम जी पाठक के आग्रह पर आश्वासन दिया, इस दौरान प्रमुख रूप से माती डिपो के स्टेशन इंचार्ज चंद्रवीर यादव, टाइमकीपर सुनील कुमार, केशव पांडेय, एवं डिपो के अन्य चालक एवं परिचालक मौजूद रहे*,,