• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Shakti" conveys the importance of relationships; Episode 4 of the motivational series premieres on the 24th.

शक्ति’ में रिश्तों की महत्ता का संदेश, मोटिवेशनल सीरीज़ के एपिसोड-4 का प्रीमियर 24 को

वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के संस्थापक एवं मोटिवेशनल स्पीकर संजीव अग्रवाल द्वारा प्रेरित मोटिवेशनल सीरीज़ ‘रिश्ते ही पूंजी है’ के एपिसोड-4 ‘शक्ति’ का भव्य प्रीमियर शो 24 सितंबर को रात 9:30 बजे सिद्धगिरी बाग, सिगरा स्थित होटल हरि विलास में आयोजित होगा कार्यक्रम का सानिध्य विजय मोदी तथा संयोजन अरविन्द जैन द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में शक्ति स्वरूपा सभी देवियां लाल रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आएंगी। कार्यक्रम में नौ देवियों को नौ रिश्तों की शक्ति के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा ‘रिश्तों के देवदूत’ के रूप में अभिलाषा अग्रवाल, आकांक्षा आलोक मिश्रा, डॉ. दीपाली गुप्ता, दिव्या अग्रवाल, इन्दु मल्होत्रा, ईशा चौरसिया यादव, कंचन भट्टाचार्य, कविता जुगनू, लेखा चटर्जी, मोनिषा केशरी, पूजा गौरव गुप्ता, प्रिया जायसवाल, प्रियाली घोष, डॉ. रितु गर्ग, सीए रश्मि केशरवानी, रीना लोड़, रूबी शाह, श्वेता गर्ग, संगीता वर्मा, सीमा श्रीवास्तव, तान्या मेहरा यादव, युक्ति गुप्ता, सीमा गिरी, सुषमा अग्रवाल, संजीता अग्रवाल सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे आयोजकों के अनुसार, ‘शक्ति’ एपिसोड के माध्यम से रिश्तों की अहमियत, आपसी जुड़ाव और जीवन में संबंधों की भूमिका को प्रेरक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।