• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Surveillance Cell Rampur | 105 mobile phones recovered* --- *Headline: Surveillance Cell of Rampur district performs wonders, recovers 105 lost mobile phones worth 16 lakh 10 thousand rupees*

सर्विलांस सेल रामपुर | 105 मोबाइल बरामद* --- *हेडलाइन: सर्विलांस सेल जनपद रामपुर का कमाल, 105 गुम हुए मोबाइल बरामद, कीमत 16 लाख 10 हजार*

हेडलाइन: सर्विलांस सेल जनपद रामपुर का कमाल, 105 गुम हुए मोबाइल बरामद, कीमत 16 लाख 10 हजार*

*मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा*

*रामपुर।*पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश की कानून एवं शांति व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण हेतु 10 प्राथमिकताएं निर्धारित की गई हैं। जिसमें साइबर अपराध भी एक प्राथमिकता है इन्हीं प्राथमिकताओं के अनुपालन के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण में आमजन के मोबाइल फोन की गुमशुदगी के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर बरामद किए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रामपुर के आदेश के अनुपालन में सर्विलांस टीम के अथक प्रयास से थानों पर नियुक्त CEIR पोर्टल टीम के द्वारा गुम हुए *105 अदद मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 16,10,000/- (16 लाख 10 हजार रुपये) है।* बरामद मोबाइलों को सत्यापन के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया जाएगा।