वाराणसी। रोटरी क्लब बनारस शाइन ने सत्र 2026-27 के प्रथम कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे एवं सीए डे का आयोजन महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर में किया। इस अवसर पर क्लब के 12 चिकित्सकों एवं 9 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 41 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसमें 8 प्रथम बार रक्तदाताओं ने भी भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. बाल कृष्ण मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अक्षय बत्रा रहे। अध्यक्ष रोटे. विवेक मेहरा ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रोटे. जय पेशवानी तथा धन्यवाद ज्ञापन रोटे. हर्षित केसरवानी ने किया। इस अवसर पर असिस्टेंट गवर्नर रोटे. राजेश भार्गवा सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।