• Home
  • Delhi
  • New Delhi
  • New Delhi: A major and historic step is being taken towards empowering women in the country.

नई दिल्ली। देश में नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, संसद में ऐतिहासिक सत्र 16 अप्रैल को नई दिल्ली। देश में नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर संसद के आगामी विशेष सत्र को महत्वपूर्ण बताया है। 16 अप्रैल को होने वाले इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक पर चर्चा कर उसे पारित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। यह कदम देश की करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना लोकतंत्र को और अधिक मजबूत, संवेदनशील और प्रतिनिधिक बनाएगा। उन्होंने सभी दलों के सांसदों से इस ऐतिहासिक पहल का समर्थन करने की अपील की है। देशभर में इस समय विभिन्न त्योहारों और सामाजिक आयोजनों के बीच यह पहल एक नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश लेकर आई है।

👉 महिला आरक्षण को बताया गया लोकतंत्र को सशक्त बनाने का बड़ा कदम

👉 2029 लोकसभा चुनाव में लागू करने की दिशा में तैयारी

👉 सभी दलों से समर्थन की अपील

📍 राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद हिंदी दैनिक, लखनऊ