वाराणसी, शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में विशाल रक्तदान अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी वाराणसी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान किया। आज जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की। जिला महासचिव घनश्याम पांडेय ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया इस अवसर पर अब्दुल्लाह खान, रेखा जायसवाल, अर्चना श्रीवास्तव, देवकांत वर्मा, अमर सिंह पटेल, एजाज अहमद, गुलाब सिंह राठौर, सरोज शर्मा, शारदा टंडन, कांता प्रसाद गिहार, डॉ. अहिल्या सिंह, शाहनवाज खान, प्रमोद श्रीवास्तव, अखिलेश पांडेय, मंजू देवी, अनन्य पांडेय, मंजू पटेल, कुड्डूस सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।