• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Bhot Police Station: Two accused, wanted in a case involving the infliction of injury by firing an illegal firearm with the intent to kill, have been arrested along with two illegal 12-bore pistols.

थाना भोट:-जान से मारने की नियत से नाजायत तमंचे से फायर कर घायल करने के अभियोग में वाछिंत 02 अभियुक्त 02 अदद नाजायज तमंचे 12 बोर के साथ गिरफ्तार ।

रामपुर /उत्तर प्रदेश/रामपुर।वादिनी की तहरीरी सूचना बावत अभियुक्तगण .बाबू पुत्र सलामत, .फिरासत पुत्र इशरत अली .अमीर हुसेन .बब्बू पुत्रगण नब्बू, .अलीम पुत्र महमूद, .नशरत अली पुत्र इशरत अली, .शब्बू .शद्दाम पुत्रगण नब्बू .नब्बू पुत्र छुटटन .खालिद पुत्र नामालूम निवासीगण जटपुरा थाना भोट जनपद रामपुर द्वारा वादिनी के ससुर पर जान से मारने की नीयत से फायर करना, वादिनी के ससुर के दाहिनें पैर में गोली लग जाना व गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना भोट पर मु0अ0सं0-89/2026, धारा-109(1),191(2),191(3),190,352,351(3) बीएनएस बनाम बाबू आदि 10 नफर उपरोक्त के पंजीकृत किया गया था ।

पुलिस अधीक्षक, सोमेंद्र मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिलासपुर के निर्देशन में आज दिनाँक 28.06.2026 को थाना भोट पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित 02अभियुक्तगण 1. बाबू पुत्र सलामत . अमीर हुसैन पुत्र नब्बू उपरोक्त को पीपलगाँव जाने वाले रास्ते से 02 अदद नाजायज तमंचे12 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किये गये । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।