न्यूज़ श्रीराम गुप्ता / अभिषेक कुमार गुप्ता । रामपुर मथुरा, सीतापुर 2 अक्टूबर। विकास क्षेत्र रामपुर मथुरा अंतर्गत
करीब 15 वर्ष पूर्व स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मथुरा का नया भवन बनने से * ब्लॉक चौराहे के पास का पुराना स्वास्थ्य केंद्र का भवन लंबे समय से बंद पड़ा था । इतने लंबे समय से बंद पड़े रहने कारण भवन परिसर गंदगी से भरा था और झाड़ झंखाड़ उग आए थे।। विधायक ज्ञान तिवारी की मौजूदगी में बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्र भवन में जेसीबी ,ट्रैक्टर ट्राली की मदद से भवन की साफ-सफाई की गई । विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि लंबे समय से यह स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा था जिसका कोई उपयोग नहीं था। अब इस स्वास्थ्य केंद्र के भवन की साफ-सफाई की जा रही है जिससे यह दोबारा उपयोग में लाया जा सके। साफ़ सफाई के दौरान भाजपा कार्य कर्ता व साथनीय नागरिक मौजूद रहे *रामपुर मथुरा ब्लॉक चौराहे पर बंद पड़े*पुराने स्वास्थ्य केंद्र भवन की जे सी बी, ट्रैक्टर से की जा रही साफ़ सफाई।,*