वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राकेश कुमार श्रीवास्तव ने भरा नामांकन

वाराणसी। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए अभ्यर्थी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र में उन्होंने अपना पता एमपी-12, वार्ड नंबर-8, पटेल नगर, मुगलसराय, चंदौली दर्ज कराया है नामांकन पत्र के अनुसार राकेश कुमार श्रीवास्तव का नाम मुगलसराय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के भाग संख्या 92 में क्रम संख्या 960 पर दर्ज है। नामांकन पत्र पर प्रस्तावकों के रूप में कुंज बिहारी लाल, तारकेश्वर दयाल श्रीवास्तव, अजीत कुमार सिन्हा, रितिक सिंह, विनोद कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंह, दिलीप कुमार तथा राज कुमार प्रसाद समेत अन्य मतदाताओं के हस्ताक्षर दर्ज हैं राकेश कुमार श्रीवास्तव ने वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल किया।