वाराणसी। युवा फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा चौधरी और नितिन वर्मा ने पुलिस आयुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर पुलिस आयुक्त को सौंपकर यूपी कॉलेज छात्र हत्याकांड के आरोपियों मंजीत चौहान और अनुज सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि आरोपियों के जेल से रिहा होने पर दोबारा गंभीर वारदात की आशंका है, जिससे छात्रों और आम जनता में भय व आक्रोश का माहौल है। संगठन ने कानून-व्यवस्था और सामाजिक शांति बनाए रखने के लिए आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।