108 कन्याओं ने की महाआरती, 17 जून को शास्त्री नगर में होगा सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार

कानपुर-मिथिला मैथिल नव चेतना समिति के तत्वाधान में बाल भवन में 19वें भव्य पार्थिव शिवलिंग पूजन का आयोजन किया गया इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर लोक-कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की कार्यक्रम का संचालन मुख्य आचार्य पंडित केदार झा एवं मिथिला से आए सहयोगी आचार्यों द्वारा पूर्ण वैदिक रीति-रिवाज से किया गया सुबह 09:00 बजे पंचांग पूजन के साथ अनुष्ठान की शुरुआत हुई, 10:00 बजे दुर्गा सप्तशती का सामूहिक पाठ प्रारंभ हुआ, दोपहर 02:00 बजे पार्थिव शिवलिंग पूजन और भव्य हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया, शाम 06:00 बजे समाज व समिति के विशिष्टजनों के लिए सम्मान समारोह आयोजित हुआ, शाम 07:00 बजे 108 कन्याओं द्वारा की गई भव्य महाआरती मुख्य आकर्षण रही, समापन महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि आगामी 17 जून को शास्त्री नगर स्थित उगना महादेव मंदिर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास झा, प्रदीप झा, सदन झा, भूपेश झा, सौरभ ठाकुर, दिनेश झा, शिवानंद झा, ललित ठाकुर, दीपक झा, अमलेश झा, प्रेम कुमार झा, पंकज झा, वेदानंद मिश्र, संजय झा, भरत झा, मंटू चौधरी, मोद नारायण झा, सुमित मिश्रा, राजीव झा, दुर्गानाथ झा, वीरेंद्र मिश्रा, हेमंत झा, आदित्य झा, स्वारस नाथ झा, मनोज झा एवं राजकुमार चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई वहीं, सहयोगी संस्थाओं में मुख्य रूप से मैथिल समाज शास्त्री नगर, मिथिला मैथिल समिति, मिथिलांचल महासभा कानपुर उतर प्रदेश, मैथिल नवतुरिया, मिथिला चेतना समिति रानीघाट, मैथिल युवा मंच, सखी बहिनपा मैथिल ग्रुप, मिथिलांचल युवा मोर्चा कानपुर, मैथिल सेवा समिति ग्वालटोली एवं मिथिलावासी मैथिल समाज का विशेष सहयोग रहा!