वाराणसी, जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (JSK) एवं इंटरनेशनल बिजनेस फोरम (IBF) के 16वें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय ‘पंचामृत उत्सव 2026’ का शुभारंभ सेवा एवं संस्कार के साथ हुआ। पहले दिन हिंदू सेवा सदन हॉस्पिटल, बांसफाटक में मरीजों की सुविधा के लिए वाटर कूलर भेंट किया गया। इसके बाद SDV इंग्लिश स्कूल, नाटी इमली में ‘रिश्ते ही पूंजी हैं’ विषय पर विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नैतिक मूल्यों और जीवन कौशल की जानकारी दी गई।
शाम को दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में दिव्य माँ लक्ष्मी पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर JSK के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने कहा कि ‘पंचामृत उत्सव समाज, धर्म, व्यवसाय, व्यक्तित्व और परमात्मा के समन्वय का प्रतीक है तथा संस्था पिछले 16 वर्षों से सेवा को ही पूजा मानकर कार्य कर रही है।’