सर्वजन सनातन पार्टी के संगठन विस्तार और सनातन समाज को और अधिक मजबूत करने के संकल्प के साथ, पार्टी नेतृत्व ने श्री विकास राणा जी को प्रदेश उपाध्यक्ष, सर्वजन सनातन पार्टी, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया है।
श्री विकास राणा जी एक कर्मठ, समर्पित और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं। पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश में संगठन और अधिक मजबूत होगा और सर्वजन समाज की आवाज और तेजी से बुलंद होगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रागिनी अवस्थी जी ने कहा:
"विकास राणा जी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर मैं उन्हें हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। मुझे विश्वास है कि वे पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाकर भगवान परशुराम जी के आदर्शों पर चलने वाले एक मजबूत सनातन समाज का निर्माण करेंगे।"
राष्ट्रीय महासचिव श्री मृत्युंजय चौबे जी ने भी श्री राणा जी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "नए पदाधिकारियों के आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिली है।" सर्वजन सनातन पार्टी परिवार की तरफ से श्री विकास राणा जी को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
भगवान परशुराम | जय सनातन | जय सर्वजन