• Home
  • Uttar Pradesh
  • Hathras
  • Teachers took out a torchlight procession to protest the mandatory TET for serving teachers.

शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता का विरोध |

हाथरस ।आज सभी प्रभावित शिक्षक अपने भविष्य को लेकर चिन्तित है उम्र के इस पड़ाव में इस प्रकार जबरन टीईटी लागू करना तर्कहीन है।शिक्षक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, शिक्षकों ने बाइक रैली के द्वारा  मशाल जुलूस निकाल कर अपनी एकजुटता एवम टीईटी का विरोध किया ।मशाल जुलूस बाइक के माध्यम से डॉ अंबेडकर पार्क नवग्रह मंदिर से गांधी तिराहे तक निकाला गया।कार्यक्रम में अटेवा जिला अध्यक्ष श्री प्रेम चंद चंदेल जूनियर हाईस्कूल संघ के जिला अध्यक्ष श्री रमेश चौधरी,प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा  टी एस सी टी जिला संयोजक डॉ गोपाल एस सी एस टी जिला अध्यक्ष सोहन सिंह एस बी टी सी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सारस्वत , माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट से जिला महामंत्री पवन शर्मा जिला महामंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ तरुण शर्मा अटेवा जिला संरक्षक श्री रैदास ,  अटेवा जिला महिला संयोजिका अनीता भारती,सभी शिक्षक संघों ने संयुक्त रूप से सभी शिक्षकों से अपील करते हुए शिक्षक हित में अपनी सहभागिता निभाने का अनुरोध किया।जिला महामंत्री अटेवा हाथरस रवि कान्त वर्मा द्वारा कहा गया कि सेवारत शिक्षकों के लिए  आर टी ई लागू होने से पूर्व टीईटी तर्कहीन है जब तक सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी समाप्त नहीं किया जाता हमारा विरोध और संघर्ष जारी रहेगा।