• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • 'Welcome Day' celebrated with great enthusiasm at Florence School; students accorded a grand welcome.

फ्लोरेंस स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 'वेलकम डे', छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

दुलहीपुर। फ्लोरेंस स्कूल में गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद आज से फिर बच्चों की चहक और रौनक लौट आई है। 1 जुलाई बुधवार को विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ और छात्रों के स्वागत के लिए एक भव्य 'वेलकम डे' का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के मुख्य द्वार और कक्षाओं को  रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था। छात्र सुबह जब विद्यालय पहुँचे, शिक्षकों और प्रधानाचार्य ने कुमकुम का तिलक लगाकर, ताज़े फूल भेंट करके और केक काटकर तथा मिठाई खिलाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। कक्षा का आरंभ माँ सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। वहीं, नव-प्रवेशित (नए) विद्यार्थियों के लिए विशेष परिचय सत्र का आयोजन किया गया, ताकि वे नए माहौल में आसानी से ढल सकें। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि, "विद्यालय सिर्फ शिक्षा का केंद्र नहीं है, बल्कि यह आपके सपनों को उड़ान देने का मंच है।" उन्होंने छात्रों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और खेल-कूद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छोटे बच्चों को स्टेशनरी और टॉफियाँ बाँटी गईं, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। इस शानदार शुरुआत से बच्चों में नया उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार पटेल, प्रीति पटेल, बरखा पटेल, यासमीन, प्रीति पटेल, शबाना, रुखसार सहित विद्यालय परिवार के सदस्य गण उपस्थित थे।