मंडल मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश/मुरादाबाद जनपद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।