रामपुर में अवैध प्लाटिंग पर डीएम अजय द्विवेदी का ताबड़तोड़ अभियान, मचा हड़कंप

रामपुर। उत्तर प्रदेश/जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जिलाधिकारी अजय द्विवेदी द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिना अनुमति के की जा रही अवैध कॉलोनियों और प्लाटिंग पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। डीएम अजय द्विवेदी इस मामले को लेकर पूरी तरह चौकन्ने और सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।

प्रशासन की टीमों द्वारा कई स्थानों पर जांच अभियान चलाकर अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण कार्यों और प्लाटिंग की जानकारी जुटाई जा रही है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना नक्शा पास कराए और नियमों का पालन किए बिना की जा रही प्लाटिंग को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


डीएम अजय द्विवेदी के निर्देश पर संबंधित विभागों को सख्ती के साथ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं प्रशासन के इस ताबड़तोड़ अभियान से अवैध कॉलोनी काटने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर मुकदमा दर्ज कराकर संपत्ति जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। रामपुर प्रशासन का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।