रेलवे स्टेशनों पर चला पर्यावरण संरक्षण अभियान, प्लास्टिक उपयोग कम करने का संदेश

वाराणसी, 23 मई 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल द्वारा 15 मई से 5 जून तक पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को बनारस, वाराणसी सिटी, बलिया, गाजीपुर सिटी, आजमगढ़, प्रयागराज रामबाग समेत कई स्टेशनों पर प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की कार्यप्रणाली जांचने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। यात्रियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए वॉटर रिफिल पॉइंट्स के उपयोग और प्लास्टिक बोतलों का कम इस्तेमाल करने की अपील की गई। साथ ही रेलवे परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक कचरे का निस्तारण किया गया।