• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • Kshatriya Samaj will get Prithviraj Chauhan Seva Samiti registered in Garhiya Narsu.

गढ़िया नरसू में क्षत्रिय समाज कराएगा पृथ्वीराज चौहान सेवा समिति का पंजीकरण

टियाली विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गढ़िया नरसू में क्षत्रिय समाज की एक आवश्यक बैठक गमा देवी मंदिर पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गांव के प्रतिष्ठित व्यक्ति मदन सिंह चौहान ने की मार्गदर्शक के रूप में रामवीर सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। बैठक का कुशल संचालन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान ने किया।

बैठक में डॉक्टर केपी ठाकुर ने प्रस्ताव रखा के आगामी माह में क्षत्रिय समाज हृदय सम्राट पृथ्वीराज चौहान सेवा समिति का पंजीकरण कराएगा। जिसका सभी लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने समिति के पंजीकरण कराने का समर्थन किया। बैठक में निर्णय लिया गया के आगामी वर्ष में समिति के द्वारा पृथ्वीराज चौहान एवं महाराणा प्रताप की जयंती पर भव्य कार्यक्रम कराया जाएगा। इसके अलावा समिति समाज में गरीब परिवार की लड़कियों की शादी में समस्त पदाधिकारियो राय से आर्थिक मदद भी किया करेगी। तथा समय-समय पर समाज के युवाओं को प्रोत्साहन भी कराए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हृदय सम्राट पृथ्वीराज चौहान एवं महाराणा प्रताप की जयंती पर सुविधा अनुसार भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा तथा शोभा यात्रा निकालकर समाज के लोगों को जागृत करने का अधिकार किया जाएगा। इसका सभी लोगों ने समर्थन किया।

बैठक में सर्वश्री डॉ केपी ठाकुर, शिवमंगल सिंह चौहान आशीष चौहान अभिषेक सिंह उर्फ डौरव ठाकुर, हर्ष ठाकुर, विष्णु सिंह चौहान, संदीप सिंह चौहान, बॉबी ठाकुर, पवन ठाकुर, प्रेम सिंह उर्फ सीटू ठाकुर, अंशुल चौहान, श्याम चौहान, सौरभ ठाकुर, यश पाल उर्फ यश ठाकुर, राजा ठाकुर गौ रक्षक, विमल सिंह चौहान, प्रदीप चौहान उर्फ गुल्लू, अभिषेक चौहान, अतुल चौहान, धर्मेंद्र चौहान सहित सैकड़ो क्षत्रिय समाज की लोगों की उपस्थिति रही। अंत में मां गमा देवी के जयकारों के बाद बैठक का समापन किया गया।